Islamabad Blast: इस्लामिक स्टेट ने ली इस्लामाबाद आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी, ब्लास्ट में अब तक 31 लोगों की मौत, 160 से अधिक घायल

Islamabad Blast ISIS Take Responsibility:   इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान खदीजात-ए-कुबरा मस्जिद पर हुए हमले…

Islamabad Blast ISIS Take Responsibility: इस्लामिक स्टेट ने ली इस्लामाबाद आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी, ब्लास्ट में अब तक 31 लोगों की मौत, 160 से अधिक घायल

Islamabad Blast ISIS Take Responsibility:

 

इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान खदीजात-ए-कुबरा मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. शुक्रवार को हुए इस बलास्ट में राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ. डॉन खबर की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में अब तक 33 लोगों की मौत हो गई और 169 लोग घायल हो गए।

इस्लामिक स्टेट समूह ने ली जिम्मेदारी-

इस्लामाबाद में हुए इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ISIS ने ली है। यह जानकारी शुक्रवार को SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने दी। यह हमला 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद इस्लामाबाद में हुआ सबसे घातक हमला है। इस दावे के अनुसार पाकिस्तान में सक्रिय एक आईएसआईएस समूह इस हमले के पीछे है और यह एक आत्मघाती बम हमला था।

आईएसआईएस की समाचार एजेंसी, ‘अमाक’ ने भी एक बयान जारी किया है जिसमें कथित नकाबपोश हमलावर की तस्वीर साझा की गई है। इस्लामाबाद के तरलाई इलाक़े के इमामबाड़ा में शुक्रवार को हुए धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 160 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Govt committed to preserving rich cultural heritage for future generations: Bhagwant Singh Mann

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *