कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल की बॉलीवुड में एंट्री, ‘टाइम टू डांस’ में आएंगी नजर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। ईसाबेल के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी पहले से खबरें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। ईसाबेल के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी पहले से खबरें चल रही थीं। लेकिन इस बार एक्टर सूरज पंचोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईसाबेल की एक तस्वीर शेयर करके यह जानकारी दी है कि ईसाबेल के बॉलीवुड डेब्यू की आधिकारिक घोषणा हो गई है।

katrina kaif sis Isabella Kaif

‘टाइम टू डांस’ नजर आएंगी इसाबेल कैफ  

सूरज ने बताया है कि वे ईसाबेल के साथ फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में काम करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “अब ये आधिकारिक हो गया है । को-स्टार ईसाबेल कैफ का जोरदार स्वागत कीजिए । फिल्म ‘टाइम टू डांस’ के लिए तैयार हो जाइए ।

katrina kaif sis Isabella Kaif

सूरज पांचोली ने टवीट कर दी जानकारी

बता दें कि ‘टाइम टू डांस’ एक डांस प्रधान फिल्म होगी। इस फिल्म में हमें एक बार फिर से सूरज के बेहतरीन डांस मूव्स देखने को मिलने वाले हैं। वहीं, ईसाबेल के बारे में भी कहा जाता रहा है कि वह एक शानदार डांसर हैं। ऐसे में निश्चित रूप से सूरज और ईसाबेल के फैंस को ‘टाइम टू डांस’ की रिलीज का इंतजार रहेगा।

katrina kaif sis Isabella Kaif

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *