Iran-Israel-US War Update: ईरान के विदेश मंत्रालय ने नेशनल सिक्योरिटी सचिव की मौत पर क्या कहा? इसराइल ने किया एक अन्य नेता के मारने का दावा

Iran-Israel-US War Update: ईरान के विदेश मंत्रालय ने इसराइली हमले में मारे गए सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी पर बयान जारी किया…

Iran-Israel-US War Update: ईरान के विदेश मंत्रालय ने सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव की मौत का की पुष्टि, इसराइल ने किया एक अन्य नेता के मारने का दावा

Iran-Israel-US War Update:

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इसराइली हमले में मारे गए सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी पर बयान जारी किया है. इसके अलावा इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने दावा किया है कि ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल ख़ातिब मारे गए. कात्ज़ ने बयान में कहा, पिछली रात ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर ख़ातिब को भी ख़त्म कर दिया गया. अमेरिका की ओर से ईरान बम (Iran-Israel-US War Update) की बारिश जारी है. अब अमेरिका के 5,000 पाउंड (2270 किलो) के बंकर बस्टर इस्तेमाल की खबर है.

आतंकी हमले में शहीद

ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया, अली लारिजानी के साथ उनके बेटे मोर्तेज़ा लारिजानी, आंतरिक सुरक्षा के उप सचिव अलीरेज़ा बयात और गार्ड्स भी ‘आतंकी हमले में शहीद’ हो गए. यह साफ़ है कि ऐसे ‘आतंकी हमले’ ईरानी जनता की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा की मज़बूत इच्छा को कमज़ोर नहीं कर सकते. बल्कि यह जनता और अधिकारियों की एकता, संकल्प और दृढ़ता को और बढ़ाएंगे. इस ‘महान शहीद’ का ‘पवित्र ख़ून’ राष्ट्र की ताक़त और निरंतरता की गारंटी बनेगा.”

Iran-Israel-US War Update, बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल

अली लारिजानी को अगस्त 2025 में राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने काउंसिल का सचिव और ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया है कि ईरान के तट पर स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के पास बने मिसाइल ठिकानों पर बंकर बस्टर का इस्तेमाल हुआ.

अन्य ख़बरें जानें-

Delhi Fire: दिल्ली में बहुमंज़िला इमारत में आग, तीन बच्चों समेत एक परिवार के नौ लोगों की मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *