Iran-US War Update: ईरान ने कहा कई अमेरिकी सैनिक बनाए बंधी और युद्ध जारी रखने को लेकर एसएनएससी ने क्या कहा?

Iran-US War: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) के प्रमुख अली लारीजानी ने दावा किया है कि ‘कई अमेरिकी सैनिक ईरानी कै़द’ (Iran-US War…

Iran-US War Update: ईरान ने कहा कई अमेरिकी सैनिक बनाए बंधी और युद्ध जारी रखने को लेकर एसएनएससी ने क्या कहा?

Iran-US War:

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) के प्रमुख अली लारीजानी ने दावा किया है कि ‘कई अमेरिकी सैनिक ईरानी कै़द’ (Iran-US War Update) में हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का कहना है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं मौजूदा रफ़्तार से कम से कम छह महीने तक चलने वाले भीषण युद्ध को जारी रखने में काबिल हैं.

अमेरिकी सैनिकों को बंदी

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, मेरे पास यह जानकारी आई है कि कई अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना लिया गया है. लेकिन अमेरिका का दावा है कि वे युद्ध में मारे गए हैं. उन्होंने कहा, अपने बेकार कोशिशों के बावजूद वे सच्चाई को बहुत लंबे समय तक छिपा नहीं पाएंगे. हालांकि इस पर अभी तक अमेरिका की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

छह महीने तक युद्ध जारी रखने में काबिल

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का कहना है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं मौजूदा रफ़्तार से कम से कम छह महीने तक चलने वाले भीषण युद्ध को जारी रखने में काबिल हैं. आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने ये दावा करते हुए कहा, ईरान ने अमेरिका और इसराइल के 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. हालांकि ईरान सेना का कहना है कि युद्ध के अगले चरण में ज़्यादा एडवांस और कम इस्तेमाल की जाने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया जाएगा.

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Budget Session: पंजाब सरकार का महिलाओं के लिए बड़े तोहफ़े का एलान

बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *