Iran Protests & Economy Crisis:
ईरान में रविवार से शुरु विरोध प्रदर्शनों (Iran Protests) के दौरान सुरक्षा बलों से प्रदर्शनकारियों की झड़पों हो गई. इसमें सात लोगों की मौत हो गई है. ये प्रदर्शन पहले राजधानी तेहरान में शुरू हुए और बाद में अन्य जगहों तक फैल गए, जब दस विश्वविद्यालयों के छात्रों ने मंगलवार को इसमें भाग लिया. विरोध प्रदर्शन की वजह आर्थिक मंदी और भारी महंगाई है. दिसंबर में 42.5 फीसदी तक पहुंच गई. प्रदर्शन का आज पांचवें दिन है. इन प्रदर्शनों के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईरान के सर्वोच्च नेता के शासन को समाप्त करने की मांग की. अन्य ने राजशाही की वापसी की मांग की.
Iran Protests; प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें-
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के दौरान वाहनों को आग लगाते हुए देखा गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके. वहीं, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी फ़ार्स और मानवाधिकार संगठन हेंगाव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान के शहर लोरेस्तान में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में तीन लोग मारे गए. फ़ार्स ने यह भी बताया कि देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित अज़ना में तीन और कुहदाश्त में एक व्यक्ति की मौत हुई है.
पुलिस मुख्यालय पर हमला –
इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को अज़ना शहर के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के सामने आग लगाते हुए देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक पुलिस मुख्यालय पर हमला किया गया, जिसमें “तीन लोग मारे गए और 17 घायल हो गए”. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ आंसू गैस और गोलियों का इस्तेमाल किया है.



