Iran Protest: ईरान में प्रदर्शन: अब तक 36 लोगों की मौत, मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट में खुलासा, जानिए क्यों हो रहे है प्रदर्शन?

Iran Protest Violence: ईरान में बढ़ती महंगाई और गंभीर आर्थिक संकट के खिलाफ भारी प्रदर्शन हो रहे हैं. अब इन (Iran Protest) प्रदर्शनों ने हिंसक…

Iran Protest Violence:

ईरान में बढ़ती महंगाई और गंभीर आर्थिक संकट के खिलाफ भारी प्रदर्शन हो रहे हैं. अब इन (Iran Protest) प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है. मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, अब दस दिनों से जारी प्रदर्शनों में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. बीते तीन वर्षों में ईरान का सबसे बड़ा जन आंदोलन माना जा रहा है.

मृतकों में 34 प्रदर्शनकारी, दो सुरक्षा बल-

मंगलवार को भी तेहरान के बाजार में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया. यह विरोध प्रदर्शन ईरानी रियाल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद और तेज हो गए. जिससे आम जनता की क्रय शक्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है. ईरान से बाहर स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी (एचआरएएनए) ने बताया है कि मारे गए लोगों में 34 प्रदर्शनकारी थे, जबकि दो लोग सुरक्षा बलों से जुड़े थे.

Iran Protest, 2,076 लोगों को गिरफ़्तार-

ईरानी अधिकारियों ने अब तक मौतों का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है. उनका कहना है कि सुरक्षा बलों के तीन जवान मारे गए हैं. एचआरएएनए के अनुसार, हिंसा के दौरान 60 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और 2,076 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. ये विरोध प्रदर्शन आर्थिक संकट के चलते शुरू हुए थे और अब देश के 31 में से 27 प्रांतों तक फैल चुके हैं.

अन्य खबरें जानें-
S Jaishankar on Venezuela: विदेश मंत्री ने लक्जमबर्ग में भारत को बताया सक्षमः जयशंकर बोले- वेनेज़ुएला की स्थिति पर भारत चिंतित
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *