ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज आर. अश्विन को इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारहवें संस्करण के लिये किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की कमान दी गयी है । इस टीम में अश्विन के अलावा उनसे बहुत से सीनियर्स जैसे युवराज सिंह, क्रिस गेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं । लेकिन इन सब के सामने अश्विन को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है ।
किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाए जाने के बाद अश्विन ने कहा कि कप्तान बन जाने से उनके ऊपर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है । अश्विन ने विश्वास दिलाया कि वो ये काम पहले भी कर चुके है और वो इस चुनौती का लुत्फ उठाने का दावा कर रहे है ।

