ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आईपीएल 2018 की अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज आमने-सामने होंगी | इस मैच में जमैका के दो आक्रामक बल्लेबाजों पंजाब के क्रिस गेल और केकेआर के आंद्रे रसेल की आपसी होड़ काफी दिलचस्प होगी |
गेल और रसेल में मचेगी बाजी मारने की होड़
कोलकाता के ईडन गार्डन पर होने वाली भिड़ंत में देखना होगा कि गेल हमवतन विंडीज स्पिनर सुनील नरेन और चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव का कैसे सामना करते हैं | केकेआर में इसके साथ पियूष चावला और पार्टटाइम स्पिनर नितीश राणा भी हैं |


