ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मैच मोहाली में खेला गया | जिसमें हैदराबाद की जीत का सिलसिला रुक गया | पंजाब ने हैदराबाद को 15 रन से हरा दिया |
गेल ने IPL-2018 का पहला शतक लगाया
इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 194 रन बना डाले | पंजाब के लिए क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 63 गेंदों में नाबाद104 रन बनाये |
पंजाब ने हैदराबाद को 15 रन से हराया
194 रन बचाने उतरी पंजाब ने काफी सधी हुई गेंदबाजी की और किसी भी बल्लेबाज को हावी नहीं होने दिया | जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 178 रन ही बना सकी |
पंजाब की तरफ से सबसे अच्छे बॉलर साबित हुए एंड्रू टाई, जिन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। टाई के बाद मोहित शर्मा को भी दो विकेट मिले |




