ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किंग्स इलेवन पंजाब आज अपने घरेलू मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे | तो उनका इरादा अपना विजय अभियान जारी रखने और हैदराबाद का विजय रथ रोकने का होगा |
सनराइजर्स का विजय रथ रोकने उतरेंगे किंग्स इलेवन पंजाब
रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को नजदीकी मुकाबले में शिकस्त दी थी | पंजाब ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक में हार मिली है | वहीं नए कप्तान केन विलियमसन की अगुआई में सनराइजर्स ने अपने तीनों मैच जीते हैं |
मोहाली के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
पंजब की टीम में क्रिस गेल और केएल राहुल की गिनती IPL 2018 की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी के रूप में हो रही है | युवराज सिंह, करूण नायर, मयंक अग्रवाल मध्यक्रम को मजबूती देते हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज आरोन फिंच का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब बना हुआ है |



