पंजाब के इन चार बड़े जिलों में इंटरनेट सेवा आज बंद !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बाबा साहिब अंबेदकर की 127 वीं जयंती से एक रात पहले फगवाड़ा में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बाबा साहिब अंबेदकर की 127 वीं जयंती से एक रात पहले फगवाड़ा में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस कारण पंजाब के चार जिलों कपूरथला, जालंधर, नवांशहर तथा होशियारपुर में इंटरनेट और एसएमएस सेवा को बंद कर दिया गया।

Phagwara

बता दें कि फगवाड़ा के एक चौक का नाम बदलने के कारण हिंसक संघर्ष हुआ जिस कारण स्थिति तनावपुर्ण बनी गई। जिस कारण इंटरनेट सेवा और एसएमएस सेवा को बंद कर दिया गया। जानकारी अनुसार फगवाड़ा में SC समाज ने गोल चौक पर डॉ अंबेडकर का फ्लैक्स बोर्ड को लगाने के साथ साथ चौक का नाम बदलकर संबिधान चौक रखने का प्रयास किया। जिस कारण हिंदूवादी संगठनों और SC वर्ग के बीच हिंसक झड़प हुई।

Phagwara 1

जिसके बाद ये स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मामले को लेकर दोनो पक्षों के बीच पथराब भी हुआ। जिस कारण चार लोग घायल हो गए और निजी चीजों का नुकसान भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो गुटों को शांत करने की कोशिश की। पर स्थिति तनावपुर्ण हो गई। जिस कारण सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *