अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रिहर्सल शुरू, 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पंचकूला में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया | इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पंचकूला में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया | इस योग शिविर के पहले दिन पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला प्रशासन के अधिकारी और आमजन शामिल हुए | बता दें कि 13 जून से 15 जून तक चलने वाले इस योग शिविर में पतंजलि योगपीठ द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जाएगा और 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा | हरियाणा के रोहतक में गृहमंत्री अमित शाह के आने की भी संभावना है |

Yoga Day

इस योग शिविर में योग के साथ–साथ योग से होने वाले लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया | इस योग शिविर में पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी योग किया और आम लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया | वहीं इस अवसर पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी और इस योग से पूरा विश्व लाभ उठा रहा है | उन्होंने बताया कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लाभ पूरा विश्व उठाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *