अंबाला सेंट्रल जेल में बंद बाबा की बेबी हनीप्रीत पर खुफिया तंत्र की नजर

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही अंबाला सेंट्रल जेल में बंद बलात्कारी राम रहीम की बेबी हनीप्रीत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिल रही…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही अंबाला सेंट्रल जेल में बंद बलात्कारी राम रहीम की बेबी हनीप्रीत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिल रही हो, इसके बावजूद हनीप्रीत का शातिर दिमाग चल रहा है। वह जेल की दीवारों के अंदर से ही अपने और गुरमीत राम रहीम के खिलाफ सारे सबूत मिटा सकती है। और इसकी आशंका हम नहीं हरियाणा पुलिस का खुफिया तंत्र भी कर रहा है, जिसके चलते जेल में भी हनीप्रीत पर इंटेलीजेंस एजेंसी की कड़ी नजर है।

अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हनीप्रीत की हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हनीप्रीत ही वो मुख्य चाबी है, जिससे बाबा राम रहीम के राज वाली संदूक को खोला जा सकता है। फिर चाहे रोहतक का सुनारिया जेल हो या अंबाला सेंट्रल जेल, इसके अंदर दो ऐसे खतरनाक दिमाग हैं जिसकी हर मूवमेंट खुफिया तंत्र के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। हनीप्रीत पर नजर रखने का एक यह भी कारण है कि उसने रिमांड के दौरान पुलिस को सिर्फ मायूस ही किया है।

रिमांड के दौरान हनीप्रीत ने पुलिस को बहुत सारे सबूतों के बारे में तो बताया, लेकिन आज तक पुलिस के हाथ उन तक नहीं पहुंचे हैं। सबूत के नाम पर पुलिस के पास अभी सिर्फ आईफोन ही है। जबकि ना तो पुलिस हनीप्रीत का लैपटॉप और ना ही उसकी डायरी ही बरामद कर सकी है। लेकिन जिस तरह से हनीप्रीत पर नजर रखी जा रही है, उससे साफ है कि इंटेलीजेंस एजेंसी को पक्का यकीन है कि जेल में गुमसुम रहने के बावजूद हनीप्रीत का दिमाग कुछ कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *