Instagram पर सनसनी मतलब Tiffany Ariana Trump

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हों और लोग उनको समय-समय पर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हों और लोग उनको समय-समय पर ट्रोल करने लगें। लेकिन ट्रंप खानदान की एक लड़की है, जिसके सोशल साइट्स पर फॉलोवर्स दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं और वो भी उनकी खूबसूरती की बदौलत।

जी हां, इस लड़की का नाम है Tiffany Ariana Trump और वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं। लॉ की पढ़ाई के साथ ही Tiffany इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने वाली अपनी हॉट तस्वीरों के लिए भी प्रसिद्ध हो गई हैं। Tiffany के इंस्टाग्राम पर 86 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वो उनसे लगातार जुड़ी भी रहती हैं।

Tiffany पिता, मां और भाई जैसी लोकप्रिय तो नहीं, लेकिन उनकी फोटोज काफी पसंद की जाती हैं। वो जहां-जहां जाती हैं इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो स्टोरीज पोस्ट करना नहीं भूलती। दूसरी तरफ Tiffany पिता के प्रशासन में भी काफी दखल रखती हैं। इसका अंदाजा इस बात से चलता है कि Tiffany का नया आशियाना व्हाइट हाऊस के काफी करीब ही है।

Tiffany जुलाई महीने में इटली गई थीं, जहां की तस्वीरें रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ करता रहा। दरअसल, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पत्नी Melania Trump, बेटी Ivanka ट्रंप खबरों के साथ ही सोशल साइट्स पर प्रसिद्ध हो गईं। दूसरी तरफ लो प्रोफाइल रहते हुए भी Tiffany को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *