Congressi कार्यकर्ता की गुस्ताखी, डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में असलहा लेकर घुसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर हर रोज विवाद की खबरें सामने आ रही है | कल फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर हर रोज विवाद की खबरें सामने आ रही है | कल फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस एक कांग्रेसी कार्यकर्ता हथियार लेकर घुस गया | जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया | मामला एक कांग्रेसी कैंडिडेट के नॉमिनेशन के रिजेक्शन से जुड़ा था |

ये तस्वीर है फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस की है | जहां एक कांग्रेसी कार्यकर्ता हथियार लेकर डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस में ही हथियार लेकर घुस गया और पुलिस सुरक्षा धरी की धरी रह गई | डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भनक तक नहीं लगी और कांग्रेसी कार्यकर्ता हथियार के साथ डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में था, और बाद में पुलिसकर्मियों को धमकाता भी रहा | मामला पंजाब में हो रहे पंचायत चुनावों से जुड़ा है और हथियार वाला कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस लीडर गुरभेज सिंह टिब्बी से जुड़ा है | लेकिन मामले में ना पुलिस बोल रही है, ना ही गुरभेज सिंह टिब्बी |

मामला गुरभेज सिंह टिब्बी के नामांकन के रिजेक्शन से जुड़ा था | फिरोजपुर में कांग्रेस पार्टी के दो मेंबर राहुल गांधी की टीम के मेंबर गुरभेज सिंह टिब्बी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के निजी सविच नसीब सिंह संधू ने एक ही जगह से जिला परिषद के चुनाव के लिए नामांकन भरा था | लेकिन गुरभेज सिंह टिब्बी की नॉमिनेश कैंसल कर दी गई है | जिसके बाद गुरभेज सिंह टिब्बी अपने कार्यकर्ताओं के साथ डिप्टी कमिशनर पहुंचे थे और उसका कार्यकर्ता पिस्टल के साथ कमिश्नर के ऑफिस में पहुंच गया | जिसके बाद पुलिस के साथ भी कांग्रेस नेता का विवाद हुआ और पुलिस ने हथियार समेत कार्यकर्ता को काबू कर लिया |

नॉमिनेशन के रिजेक्शन को गुरभेज सिंह टिब्बी खुद को सियासी तिकड़मबाजी में फंसाना बता रहे हैं | लेकिन पंचायत चुनावों के दौरान जिस तरीके की तस्वीर सामने आ रही है | वो पूरे प्रशासन के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया को भी सवालों में खड़े कर रही हैं |

Watch Video

https://youtu.be/9w0wcYXFN1U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *