ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन के इनोसेंट हार्ट्स में एडमिशन फार्म लेने के लिए स्कूल के बाहर लोगो की भीड़ एक रात पहले से ही जमा हो गई थी।
आपको बता दें कि बच्चो के माता पिता फार्म को लेने के लिए एक दिन पहले से ही स्कूल के बाहर जमा होने लगे थे और अपने साथ वो कंबल और अन्य सामान लेकर आए हुए थे।
फार्म लेने आए लोगो का कहना था कि इस स्कूल की फीस और स्कुलों से कम है और शिक्षा का स्तर भी काफी अच्छा है। स्कूल के मालिक का कहना है कि इस स्कूल को उनकी मां ने काफी समय पहले शुरु किया था और ये स्कुल ऐसे ही चलता रहेगा।


