ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना अब अंतिम चरण में है। वहीं, इनेलो प्रमुख व ऐलनाबाद से एक बार फिर विधायक बने अभय सिंह चौटाला ने एक बड़ा बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि, हमारी पार्टी इनेलो कभी भी कांग्रेस को समर्थन नहीं करेगी।
उन्होंने कहै कि, कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र के तहत इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और अजय सिंह चौटाला को जेल की सजा करवाई थी। जिस पार्टी ने इस प्रकार का षड्यंत्र करते हुए उसके शीर्ष नेताओं को झूठे केस में फंसाकर सजा दिलवाई हो, उसे इनेलो एवं उसके कार्यकर्ता कभी भी क्षमा नहीं कर सकते।

