सिरसा में इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की प्रेस कांफ्रेंस, 27 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली में इनेलो बड़े आंदोलन का करेगी एलान

सिरसा, 10  अगस्त इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत…

सिरसा

सिरसा, 10  अगस्त

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में निरंतर अपराध, नशे की बढ़ोतरी हुई है जिससे हरियाणा की छवि पूरे देश में धूमिल हुई है। भाजपा शासन की कुनीतियों से आज हर वर्ग त्रस्त है और इससे छुटकारा चाहता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से उनकी आय दोगुनी करने व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का भरोसा दिया था मगर सत्तासीन होने के बाद से भाजपा इसे भूल गई है। इतिहास में यह पहली बार है जब किसानों को अंगूठे लगाकर अपनी फसल बेचने पर मजबूर होना पड़ा है। इनेलो ने आंदोलन कर सरकार की इस गलत नीति पर अंकुश लगाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा अंबानी, अडानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाकर अनाज मंडियों को बंद करना चाहती है।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने इस मौके पर नूंह में चौधरी देवीलाल जयंती में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया व अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम के लिए न्यौता दिया।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि 27 सितंबर को नूंह में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम में इनेलो प्रदेशभर से नशे,अपराध और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए बड़ा ऐलान करेगी और एक बड़ा आंदोलन करेगी ।वहीं उन्होंने जंतर मंतर पर हुए युवाओं के आंदोलन को लेकर कहा कि युवाओं का जंतर मंतर पर धरने प्रदर्शन ने हकों की लड़ाई के लिए एक नई दिशा दी है।

 अन्य खबरें जानें-

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *