लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: लोकसभा में हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने सांसद दुष्यंत चौटाला ने शून्यकाल में ट्रैक्टर का मुद्दा उठाया | बता दें कि ट्रैक्टर को कृषि उपकरण की श्रेणी में रखने की मांग कर रहे हैं | जबकि सरकार की औऱ से इसे ट्रांसपोर्ट व्हीकल की श्रेणी में रखा गया है | जिसका इनेलो की औऱ से विरोध किया जा रहा है |
लोकसभा में गुंजा ट्रैक्टर का मुद्दा
INLD सांसद दुष्यंत चौटाला ने उठाया मुद्दा
ट्रैक्टर को कृषि उपकरण की श्रेणी में रखने की कर रहे मांग
ट्रांसपोर्ट व्हीकल की श्रेणी में रखने का कर रहे विरोध
लोकसभा में हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने शून्यकाल में किसानों की आधुनिक मशीन ट्रैक्टर को कॉमर्शियल, ट्रांसपोर्ट वाहन की श्रेणी और टोल टेक्स के दायरे में लाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया I युवा सांसद ने कहा कि किसान तो पहले ही कर्ज की मर्ज में जी रहा है और ट्रैक्टर को कामर्शियल व ट्रांसपोर्टेशन वाहन घोषित करने से किसान की जेब पर आर्थिक बोझ और बढ़ जाएगा। ट्रैक्टर के ट्रांसपोर्ट वाहन घोषित होने पर ट्रैक्टर पर टोल टैक्स भी अदा करना होगा। उन्होंने कहा कि इनेलो इसका पूरी तोर पर विरोध करती है सांसद दुष्यंत चौटाला ने सरकार से जल्द ही अपने फैसले को वापस लेना की अपील की I
Watch Video
https://youtu.be/R6ZZT6d4A3w
