ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सिरसा से इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का ड्राइवर तरसेम सिंह उर्फ सिख और उसके एक साथी को बठिंडा सीआईए स्टाफ टू पुलिस ने 44 पेटी देशी शराब समेत किया काबू किया है | पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक कार में कुछ लोग हरियाणा की शराब लेकर बठिंडा की तरफ आ रहे हैं और जगाराम तीर्थ में डिलीवरी करने वाले है | पुलिस ने अपना जाल बिछाया और दो आरोपी देसी शराब समेत पुलिस के हत्थे चढ़ गए |
मुख्य आरोपी हरियाणा के सिरसा से इनेलो के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का ड्राइवर तरसेम सिंह है और उसके दूसरे साथी का नाम जगतार सिंह है | आरोपी हरियाणा से 1 पेटी देसी शराब 550 रु. में खरीद कर लेकर आए थे और आगे इन्होंने 800 रु. में 1 पेटी बेचनी थी | बरामद हुए शराब की 44 पेटियों से 528 बोतलें मिली हैं. पुलिस आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी |
Watch Video
https://youtu.be/2h1iIT_6HF4
