ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 5 अगस्त को कैथल में मनाए जा रहे इनसो के 16वें स्थापना दिवस को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अंबाला पहुंचकर लोगों को रैली में शामिल होने का न्यौता दिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रैली में सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ कई अन्य पार्टियों के सांसद भी इसमें हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इनसो का काफी अहम रोल होगा। इसलिए वो इस बार पार्टी से विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी युवाओं को देने की मांग करेंगे। बीजेपी के बागी सांसद राजकुमार सैनी की ओर से दिए जा रहे बयान को लेकर दिग्विजय ने कहा कि वे एक नकारात्मक व्यक्ति है। इसलिए उनके बारे में बात ही नहीं करनी चाहिए। इस दौरान दिग्विजय ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
