ऑनलाइन ़डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला 3 जनवरी से शुरू कर प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न प्रकोष्ठों की क्रमवार जिलास्तरीय कार्यक्रम/बैठकें कर जनता से रूबरू होंगे और प्रदेश में गठबंधन सरकार की नाकाम कारगुजारियों बारे जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियां जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी। गठबंधन के सहयोगियों ने अपने संकल्प पत्रों में बड़े लुभावने वायदे किए हैं और बेरोजगार युवाओं के लिए प्रति माह 11 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता और इसी प्रकार घरेलू महिलाओं के लिए भी सम्मान भत्ता आदि के बुलंद वादे किए हैं।
इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला 3 जनवरी को फतेहाबाद-सिरसा, 4 को हिसार-भिवानी, 5 को मेवात-गुरुग्राम, 6 को पलवल-फरीदाबाद, 9 को रेवाड़ी-महेंद्रगढ़, 10 को दादरी-रोहतक-झज्जर, 11 को सोनीपत-पानीपत, 12 को करनाल-यमुनानगर, 13 को पंंचकुला, 16 को अम्बाला-कुरुक्षेत्र, और 17 जनवरी को कैथल और जींद जिले में जिलास्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को आम आदमी को सरकार विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए जिलास्तर पर बैठकें लेंगे।

