ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो को विधानसभा चुनाव से महज 2 दिन पहले तगड़ा झटका लगा है, यहां बादली से इनेलो प्रत्याशी महाबीर गुलिया ने प्रचार के अंतिम दिन पार्टी छोड़ दी है। महाबीर गुलिया ने इनेलो छोड़कर भाजपा में अपनी आस्था जताई है। उन्होंने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की मौजूदगी में बीजोेपी ज्वाइन की है।
बता दें कि राज्य में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित हो जाएंगे। आज चुनाव के लिए प्रचार करने का आखिरी दिन है, शाम 6 बजे सभी दलों का प्रचार थम जाएगा। किसी भी पार्टी की तरफ से न तो प्रचार किया जाएगा और न ही कोई जनसभा को नेता संबोधित कर पाएंगे। ऐसे में बादली से इनेलो के प्रत्याशी का पार्टी छोड़ना इनेलो के लिए बड़ा झटका है।

