चुनाव से पहले इनेलो को तगड़ा झटका, इस उम्मीदवार ने भाजपा की ज्वाइन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी रह गया है, लेकिन नेताओं का एक दल से दूसरे दल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी रह गया है, लेकिन नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब नारनौल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे इनेलो के उम्मीदवार राजेश यादव सिहार ने भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव का समर्थन किया है। राजेश यादव ने सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। उन्हें सीएम मनोहर लाल ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया है।

इस दौरान राजेश सिहार ने कहा कि लगभग 20 साल से वो इनेलो के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन अब मेरे अंदर भीतर घात होने के कारण बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव को अपना समर्थन दे रहा हूं।

उधर, ओम प्रकाश यादव का कहना है कि हम इनेलो छोड़कर आए राजेश यादव का स्वागत करते हैं। वहीं, इस पर इनेलो जिला सचिव प्रधान छोटेलाल गहरी का कहना है कि अगर अन्याय हुआ होता, तो विधानसभा सीट कैसे मिलती।

बता दें कि नारनौल सीट से इनेलो उम्मीदवार बीच में ही चुनाव मैदान छोड़कर भाग निकले हैं। वहीं, ईवीएम में अभी भी उन्हें इनेलो उम्मीदवार ही माना जाएगा। इनेलो ने चार सीटों पर नए खिलाड़ियों पर दांव खेला था, जिसमें एक एक उम्मीदवार राजेश सिंहार ने पार्टी छोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *