Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की नापाक घुसपैठ को नाकाम कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संयुक्त बलों ने उरी सेक्टर के कमलकोट में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया, जबकि ऑपरेशन जारी है.(Jammu-kashmir news)
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षा बल लगातार घुसपैठ विरोधी अभियान चला रहे हैं. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कई आतंकियों को पहले ही मार गिराया है.
इससे पहले जून महीने में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहलान में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की गई थी. आतंकियों ने सेना के जवानों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में सेना को उन पर फायरिंग करनी पड़ी. आतंकियों और सेना के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही, जिसमें दो आतंकी मारे गए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



