चरणजीत चड्डा के बेटे इंदरजीत चड्डा ख़ुदकुशी मामला- सुसाइड,साजिश और सस्पेंस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंद्रप्रीत सिंहा चड्ढा आत्महत्या मामले से जुड़े 9 आरोपियों को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया । वहीं उनको दो दिन के पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंद्रप्रीत सिंहा चड्ढा आत्महत्या मामले से जुड़े 9 आरोपियों को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया । वहीं उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया । पुलिस रिमांड में कथित आरोपियों से पुलिस द्वारा कई सवाल किए जाएंगे । सूत्रों की माने तो पुलिस की औऱ से सवालों की खासी लंबी सूचि तैयार की गई है । जो कथित आरोपियों से पूछे जाएंगे । वैसे भी अश्लील वीडियो मामले में जीतनी भी जांच हुई है, वीडियो से जुड़ा हर मामला नए रुप में पुराने तथ्यों के साथ आ रहा है ।

अश्लील वीडियो मामले में फंसे चरणजीत सिंह चड्ढा ने अपनी और शिकायतकर्ता महिला की जो चैटिंग पुलिस को सौंपी, उसकी जांच के लिए एसआईटी ने अलग टीम बनाई । चड्ढा के अनुसार महिला उसे मैसेज भेजकर परेशान करती थी और उसे साजिश के तहत फंसाया गया। एसआईटी इन आरोपों को लेकर जांच कर रही है कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसके अलावा उसके बेटे इंद्रजीत सिंह चड्ढा ने सुसाइड नोट में जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उन लोगों के भी 17 मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए । उनकी चैटिंग की जांच भी की गई है।

एसआईटी की ओर से चरणजीत सिंह चड्ढा और परिवार के अन्य सदस्यों से वक्त –वक्त पर पूछताछ की जा रही है। जब भी जांच टीम को मुनासिब लग रहा है । इस मामले में और जानकारी लेने के लिए चड्ढा परिवार के सदस्यों से हर पहलू पर और पूछताछ में सहयोग की अपील भी की है।

इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा की खुदकुशी के मामले में एसआईटी हर पहलू से जांच में जुटी है। सुसाइड नोट में इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा ने जो बातें लिखी हैं, उन्हें इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा ने खुदकुशी से पहले विदेशों में बैठे अपने कुछ दोस्तों से शेयर किया था। सूत्रों की माने तो इसी बारे में अब एसआईटी ने उनके विदेशों में बैठे दोस्तों से पूछताछ का फैसला किया है।

प्रिंसिपल से चरणजीत चड्ढा का संबंध कितना गहरा है और इंद्रप्रीत की मौत के पीछे का सच क्या है । इस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा । बहरहाल कथित आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है । अब देखना होगा की एसआईटी अगली कोर्ट में पेशी में क्या पेश करती ।

Watch Video

https://youtu.be/TkwA8ak7r7U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *