Russia Indian Students Attacked: रूस की राजधानी से 1200 किलोमीटर दूर विश्वविद्यालय में छात्रावास में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, जानिए दूतावास का क्या है कहना?

Russia Indian Students Attacked: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में एक विश्वविद्यालय में छात्रावास में शनिवार को चार भारतीय छात्र समेत छह लोग पर चाकू से…

Russia Indian Students Attacked: रूस की राजधानी से 1200 किलोमीटर दूर विश्वविद्यालय में छात्रावास में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, जानिए दूतावास का क्या है कहना?

Russia Indian Students Attacked:

रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में एक विश्वविद्यालय में छात्रावास में शनिवार को चार भारतीय छात्र समेत छह लोग पर चाकू से हमला किया गया। मास्को में भारतीय दूतावास ने शनिवार देर रात इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण हमला बताया। दूतावास ने घायलों को उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने और जानकारी प्राप्त करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को सहायता प्रदान करने के लिए ऊफा भेजा गया है।

चाकू लेकर घूसा हमलावर और कर दिया हमला-

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने दोहराया है कि विदेशों में छात्रों की सुरक्षा उनकी प्राथमिक चिंता है। राजनयिक सूत्रों ने संकेत दिया कि दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और अपडेट देना जारी रखेगा। खबरों के अनुसार, चाकू से लैस एक किशोर बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के ऊफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुस गया। उसने वहां रहने वाले छात्रों पर हमला किया।

आरटीवीआइ डॉट काम वेबपोर्टल ने गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क के हवाले से कहा, हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया। जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मार दिया गया। संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाया। छात्रों की पहचान या राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया गया है।

हमलावर 15 वर्षीय किशोर –

‘बाजा’ टेलीग्राम चैनल ने कहा कि हमलावर की पहचान 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार छात्रों और दो पुलिस अधिकारियों को स्थानीय क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

मॉस्को से लगभग 1,200 किलोमीटर पूर्व में स्थित बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में अधिकारियों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। एक चैनल ने दावा किया कि हमलावर एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन एनएस/डब्ल्यूपी नियो-नाजी संगठन से संबंधित है। हमले के दौरान वह राष्ट्रवादी नारे लगा रहा था। पीडि़तों के खून से दीवार पर बने स्वास्तिक की तस्वीर साझा की गई।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab IAS Suspended: पंजाब में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित, जानिए क्या है कारण?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *