Indian shot dead on Jordan border : केरल के तिरुवनंतपुरम से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की इजराइल-जॉर्डन सीमा पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान केरल के थंबा निवासी एनी थॉमस गेब्रियल (47) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी है. (Indian shot dead on Jordan border news in hindi)
गैब्रियल के परिवार ने रविवार को बताया कि उन्हें 1 मार्च को भारतीय दूतावास से एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें गैब्रियल की मृत्यु की पुष्टि की गई थी.
आपको बता दें कि यह घटना 10 फरवरी की है, जब जॉर्डन के सैनिकों ने सीमा पर गोलीबारी की थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गेब्रियल के साथ उसका रिश्तेदार एडिसन भी था, जिसके पैर में गोली लगी थी, लेकिन वह बच गया और बिना किसी चोट के घर लौट आया।
मृतक एनी थॉमस गेब्रियल के एक रिश्तेदार ने एक टीवी चैनल को बताया कि जब वह 5 फरवरी को घर से निकला था, तो उसने कहा था कि वह तमिलनाडु में एक ईसाई धार्मिक स्थल वेलांकनी जा रहा है.
टीवी रिपोर्टों के अनुसार, गेब्रियल और एडिसन चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो एक एजेंट की मदद से जॉर्डन से इजरायल की सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे. ये चारों तीन महीने के पर्यटक वीज़ा पर जॉर्डन पहुंचे थे.
जब वे सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे तो जॉर्डन की सेना ने उन्हें रोक लिया, लेकिन जब वे भागने लगे तो सैनिकों ने उन पर गोलियां चला दीं.बताया जा रहा है कि गेब्रियल के सिर में गोली लगी थी, जबकि एडिसन के पैर में चोट लगी थी.
अधिकारी अब इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई एजेंट इस समूह को अवैध रूप से इजराइल में भेजने की कोशिश में शामिल था. राज्य सरकार ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है और विदेश मंत्रालय से इस घटना की जांच कराने का अनुरोध किया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



