भारतीय खिलाड़ियों ने जीता ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया । दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया । दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर विश्वकप का खिताब पर कब्जा किया है । भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया । दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भले ही एक जीत को तरस रही है, लेकिन देश ब्लाइंड क्रिकेटरों ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है ।

भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है । केट टीम ने लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीता है । पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट गंवाकर 307 रन बनाए थे । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में ही दो विकेट से जीत हासिल कर ली ।

इस टीम में सोनीपत के गांव भैंसवाल का क्रिकेटर दीपक भी शामिल रहा । दीपक के परिजनों में खुशी की लहर है और गांव में लड्डू बांटकर ख़ुशी मनाई गई । जैसे ही ग्रामीणों को दीपक की जीत का पता चला तो उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया । इस दौरान गांव के सरपंच ने ऐलान किया कि दीपक का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा ।

भारतीय खिलाड़ियों ने जीता ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप

हरियाणा के खिलाड़ी दीपक के घर जश्न का मोहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *