Pahalgam Terror Attack: नौसेना ने अरब सागर में दागीं मिसाइलें, पाकिस्तान में हड़कंप

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच खासा तनाव बना हुआ है. दोनों ओर सैन्य स्तर पर…

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच खासा तनाव बना हुआ है. दोनों ओर सैन्य स्तर पर भी खासी हलचल देखी जा रही है. मैदानी इलाके के साथ ही समुद्री क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है. तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी की मारक क्षमता की सफल टेस्टिंग कर पाकिस्तान को सख्त संदेश देने की कोशिश की है.

पिछले तीन दिनों में सुरक्षा बलों ने घाटी में 10 आतंकवादियों के घर उड़ा दिए हैं. कुपवाड़ा के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय गुलाम रसूल मागरे की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी. माग्रे एक सामाजिक कार्यकर्ता थे.

दूसरी ओर, नौसेना ने अरब सागर में कई मिसाइल फायरिंग अभ्यास किए.खास बात यह है कि इस दौरान बहुत लंबी दूरी पर स्थित लक्ष्यों पर सटीक हमला करने के लिए मिसाइल अभ्यास किया गया. नौसेना ने कहा कि वह देश की समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.

वहीं, पाकिस्तान ने कल रात लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की. गोलीबारी तुतमारी स्ट्रीट और रामपुर सेक्टर में हुई. भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है. फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें सभी पुरुष लोग शामिल थे और ज्यादातर पर्यटक ही थे. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अहम फैसले लिए और उस पर कई तरह की पाबंदी लगा दी गई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *