ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत का रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि इस बार रुपये में करीब 49 पैसे की गिरवाट सामने आई है जिस कारण ये 70.59 स्तर तक फिसल गया है। इसके अलावा कारोबार में शुरूआती दौर में भारतीय रुपया 22 पैसे से टुट कर 70.32 प्रति डॉलर पर आ गया है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजार में बाकी करंसियों के मुकाबले डॉलर की मजबुती के कारण रुपया काफी प्रभावित हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ नीति आयोग के पूर्व प्रधान का कहना है कि भारतीय करंसी को अपना कुदरती स्तर का चयन करने की छुट होनी चाहिए। इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि लोगों को इस बात भ्रम है कि जो रुपया मजबुत है वो ज्यादा बढ़िया और उस पर विश्वास करना सही नहीं है।
गौरतलब है कि आरबीआई के पूर्व राज्यपाल का कहना है कि एक्सचेंज स्तर पर अभी तक किसी तरह की कोई चिंताजनक स्थिति पैदा नहीं हुई है। गौरतलब है कि इससे एनआरआई लोगों को काफी फायदा हो सकता है। भारत में रह रहे अपने परिवार को पैसे भेजने का सुनहरा मौका है।


