ऑनलाइन डेस्क लिविंग/इंडिया न्यूज: सोनीपत के रसोई गांव के पास नेशनल हाइवे 44 पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें सेना के एक अधिकारी की गाड़ी दुर्घटना्ग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सेना की गाड़ी सुबह सुबह मेरठ जा रही थी कि अचानक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सेना के कर्नल राजेश बुरी तरह से घायल हो गए जबकि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कर्नल को दिल्ली रेफर किया गया है।
