इंडियन महिला हॉकी टीम ने जीता एशिया कप, शूटआउट में चीन को धोया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कागामिगहारा: इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने एशिया कप टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल में भारत ने चीन को मात दी। आखिरी समय तक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कागामिगहारा: इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने एशिया कप टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल में भारत ने चीन को मात दी। आखिरी समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। जिसके बाद विनर का फैसला शूटआउट से हुआ। जिसमें इंडियन टीम ने चाइना को 5-4 से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

भारत को ननजोत कौर ने 25वें मिनट में गोल कर 1-0 से आगे कर दिया था | वह जीत के करीब बढ़ रही थी, लेकिन चौथे क्वार्टर में 47वें मिनट में टिनाटियान लु ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली | इसके बाद दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया जहां भारत ने जीत हासिल की | भारतीय हॉकी के लिए यह एक महीने के अंदर दूसरी बड़ी सफलता है | पुरुष टीम ने भी पिछले महीने एशिया कप जीता था |

खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने ट्वीटर में टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *