India vs Australia W: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मुक़ाबला; ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य दिया

IND vs AUS Women’s T 20: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के साथ टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हरमनप्रीत…

India vs Australia W: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मुक़ाबला; ऑस्ट्रेलिया को 177 रन का लक्ष्य दिया

IND vs AUS Women’s T 20:

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के साथ टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. भारत की ओर से बल्लेबाजी करने आईं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली.

India vs Australia W: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मुक़ाबला; ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य दिया
India vs Australia W: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मुक़ाबला; ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य दिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ का आज आख़िरी मुक़ाबला खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 177 रन का लक्ष्य दिया है.

सबसे अधिक स्कोर स्मृति मंधाना का रहा, उन्होंने 55 गेंदों में 82 रन बनाए. उनके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स ने 46 गेंदों में 59 रन की पारी खेली.

 

मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों ने सिरीज़ में एक-एक मैच जीते हैं. आज का मैच जीतने वाले के नाम सिरीज़ भी होगी.

इस मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया. ये उनके टी20 करियर का 33वां अर्धशतक है. मंधाना ने 38 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाकर अपनी फिफ्टी बनाई.

इस अर्धशतक के साथ ही स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले महिला क्रिकेटर बन गई है.

दोनों टीमें-

भारत: स्मृति मंधाना, शेफ़ाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फ़ोएबे लीचफ़ील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफ़ी मोलिन्यूक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन.

अन्य ख़बरें जानें-

Kapurthala: कपूरथला के गांव खेड़ा दोना में ज़मीन को लेकर खुनी झड़प, मंदिर का रास्ता बंद करने का आरोप

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *