भारत ने 14 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा, फिशिंग के दौरान भारतीय सीमा में आ गए थे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत पाकिस्तान के रिश्तों को मजबूत करने की तरफ भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के मछुआरों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत पाकिस्तान के रिश्तों को मजबूत करने की तरफ भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के मछुआरों को  रिहा कर दिया है। इन सभी को भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सड़क सीमा सरहद के रास्ते पाकिस्तानी अधिकारियो के सुपुर्द किया गया। पाकिस्तान रवाना हुए इन सभी के चेहरों पर जहां वतन वापसी की खुशी देखने को मिली वहीं अपनी कश्तियों के खोने का गम भी साफ दिखाई दिया।

वतन लौट रहे मछुआरे अली के मुताबिक पानी मे उन्हें सीमा का पता नही चलता। जिस कारण वे कब सीमा पार कर जाते है, उन्हें जानकारी ही नही होती। उसमे मुताबिक अब वे वतन वापस लौट रहे है लेकिन उनकी रोजी का सहारा किश्ती यहीं रख ली गयी है। अली ने दोनों मुल्को के हुक्मरानो से अपील की है कि वे अपनी अपनी जेलो में बंद कैदियो को जल्द से जल्द रिहा कर वतन वापस भेजे।

Watch Video

https://youtu.be/51eADN-2nbo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *