देशभर में मनाया जा रहा दशहरे का पर्व

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। शाम को रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। अलग अलग शहरों में दशहरा कार्यक्रम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। शाम को रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। अलग अलग शहरों में दशहरा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अलग अलग अतिथि होंगे जो रावण के पुतलों को आग लगाएंगे। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर पठानकोट जाएंगे। वहां दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल फरीदाबाद में रावण के पुतले को जलाएंगे। दशहरे का पर्व हो तो अंबाला के बराड़ा का जिक्र जरूर होता है। बराड़ा में सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया जाता है।

> देशभर में मनाया जा रहा दशहरे का पर्व

> शाम को जलाए जाएंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले

> पठानकोट में दशहरा मनाएंगे सीएम कैप्टन

> बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *