भारतीय सेना के पास दोबारा Surgical Strike का विकल्प

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय सेना पाकिस्तान सीमा में घुसकर दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। इसकी पुष्टि भारतीय सेना ने खुद की है। दरअसल…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय सेना पाकिस्तान सीमा में घुसकर दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। इसकी पुष्टि भारतीय सेना ने खुद की है। दरअसल लगातार सीजफायर के उल्लंघन से गुस्से में आई भारतीय सेना की तरफ से यह बयान आया है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल देवरा अन्बू ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन जारी रहा और आतंकवादियों की घुसपैठ नहीं रोकी गई तो भारत एकबार फिर सर्जिकल स्ट्राइक करेगा। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आता है तो भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान देवराज ने कहा कि LOC (लाइन ऑफ कंट्रोल) कोई ऐसी लाइन नहीं है जिसे पार नहीं किया जा सकता है। भारतीय सेना जब चाहेगी इसे पार करने से पीछे नहीं हटेगी। जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना सीमा पार करके हमला करने में भी सक्षम है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि पिछले साल सितंबर में भी भारतीय सेना ने LOC पार करके सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवादियों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने बताया कि NIA की टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई के बाद घाटी में पत्थरबाजी में कमी आई है। अभी भी LOC से सटे इलाकों में पाकिस्तान आतंकी लॉन्च पैड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और सबकुछ पाक की शह पर हो रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि पीर पंजाल के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर आतंकी कैंप और लॉन्च पैड चलाए जा रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें काफी कमी आई है। बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बता दें कि पिछले साल 18 सितंबर को उरी में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भारतीय सेना ने 11 दिन बाद LOC पार करके पाक सीमा स्थित आतंकवादी कैंपों को निशाना बनाया था। उरी हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हुए थे। इस साल भी 23 मई को भारतीय सेना ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की कई चौकियों को ध्वस्त कर दिया था। सर्जिकल स्ट्राइक के आठ महीने के बाद एकबार फिर भारतीय सेना तैयार बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *