ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
आओ भारत को बदलें
लेकिन उससे पहले भारत बंद तो कर लें आरक्षण के नाम पर लड़ तो लें
जाति के नाम पर भेदभाव तो कर लें
आओ भारत को बदलें

उससे पहले कानून का मजाक तो बना लें
न्यायालय के फैसले को ठुकरा तो लें
सजा होगी तो दंगा तो कर लें
आओ भारत को बदलें

उससे पहले अपना वोट तो बेच लें
नेताओं की चापलूसी तो कर लें
नौकरी में सिफारिश तो करवा लें
आओ भारत को बदलें

सुरक्षा मुझे चाहिए लेकिन कानून नहीं मानूंगा सुविधाएं मुझे चाहिए लेकिन वोट मै बेचूंगा
स्वच्छ भारत चाहिए लेकिन सफाई नहीं रखूंगा
आओ भारत को बदलें,भारत बंद करके

– धर्म की कलम से
कैथल, हरियाणा
09802121404
