2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, कोहली का 39वां शतक; सीरीज 1-1 से बराबर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए आज दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दे दी है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेले गए आज दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दे दी है | बता दे 3 मैचों की सीरीज के चलते अब दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है | इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन बनाए | दूसरी और भारत ने मैच 49.2 ओवर के साथ 4 विकेट पर 299 बनाकर मैच अपनी झोली में डाल लिया | सिडनी में खले गए पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रन से मात दी थी | ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पीछे छोड़ते हुए सीरीज 1-0 से बढ़त बनाई हुई थी लेकिन भारत को ये मैच जीतना जरूरी था |

kohli

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के कप्तान विराट कोहली ने 112 गेंदों का सामना करके 104 रन की पारी खेलकर अपना 39वां शतक पूरा किया | वही MS धोनी ने भी अपनी लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 55 रनों की पारी खेली | MS धोनी ने अपना अर्धशतक ही नहीं बल्कि छक्का मारकर मैच को अपने नाम कर लिया | इसके साथ दिनेश कार्तिक भी 25 रन बना नाबाद रहे | इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने लंबी पारी खेलते हुए 131 रन बनाए | वहीं भारत की ओर से सबसे ज्यादा भुवनेश्वर ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए | इस मैच में कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ़ दा मैच चुने गए |

MS Dhoni

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *