स्पोर्टस डेस्क, 27 नवंबर
ACC Men’s Rising Stars Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका-A की टीम ने भारत-A की टीम को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 41.3 ओवर में 318 रन बना दिए। भारतीय टीम 13 साल का सूखा खत्म करने में नाकाम रही।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 78 रन, कप्तान तिलक वर्मा ने 53 और शाहबाज अहमद ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन बनाए।
मदुष्का-रत्नायके ने दिलाई श्रीलंका को जीत
318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-A की शुरूआत शानदार रही। सिनेथ जयवर्धने ने 105 रन और लसिथ क्रूसपुले ने 116 रनों की पारी खेली। जिससे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से दबाव में आ गए। निशान मदुष्का ने नाबाद 58 रन और कप्तान पवन रत्नायके ने नाबाद 31 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी। भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ विकेट निकालने में पूरी तरह से नाकाम रहे।
इसी जीत के साथ श्रीलंका-A की टीम अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए चौथी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब श्रीलंका की टीम का सामना फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल के विजेता पाकिस्तान या बांग्लादेश की टीम में से किसी एक के साथ होगा।
वहीं भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में ACC Men’s Rising Stars Asia Cup का खिताब जीता था।



