हरियाणा के निर्दलीय विधायकों को बुलाया गया दिल्ली, गुपचुप तरीके से हुई बैठक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के निर्दलीय विधायकों ने दिल्ली में स्थित हरियाणा भवन में गुपचुप तरीके से बैठक बुलाई है। यह बैठक हरियाणा भवन के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के निर्दलीय विधायकों ने दिल्ली में स्थित हरियाणा भवन में गुपचुप तरीके से बैठक बुलाई है। यह बैठक हरियाणा भवन के कमरा नम्बर 28 में चल रही है। वही बताया जा रहा है कि इस बैठक में पांच निर्दलीय विधायक पहुंचे हैं।

बैठक में पृथला से विधायक नैनपाल रावत, दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, महम से विधायक बलराज कुंडू, विधायक रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंदर शामिल हुए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि दूसरे निदर्लिय विधायक भी पहुंच सकते हैं।

बता दें, हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल जारी है। आज सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की भी मुलाकात हुई थी। अब अलग अलग मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर फार्मूला तैयार किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि दो निर्दलीय विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *