नारनौल के ITI मैदान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नारनौल, 15 अगस्त नारनौल में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह ITI मैदान में मनाया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद…

नारनौल

नारनौल, 15 अगस्त

नारनौल में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह ITI मैदान में मनाया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह रहे। जिन्होने  राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश की आजादी आसानी से नहीं मिली अनेक देशों के सैनिकों ने बार-बार हमारे देश पर हमला किया और हमारे देश को गुलाम बनाने के लिए के प्रयास किये । लेकिन हमारे सैनिकों और शहीदों की बदौलत आज हमारा देश आजादी की सांस ले रहा है ।

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि हम उन शहीदों को कभी नहीं भूला सकते जिनके चलते आज हमारा देश आजाद हुआ है। आज स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ तीज का त्यौहार है। जिसे महिलाएं बड़ी धूमधाम के साथ मनाती हैं।

अन्य खबरें जानें –

तिरंगे की शान में गूंजा रेवाड़ी, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,कैबिनेट मंत्री राजेश नागर ने फहराया तिरंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *