IND vs WI: चेन्नई में पहला वनडे आज, भुवनेश्वर की जगह इस तेज गेंदबाज को मिलेगी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी |आज रविवार को टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी |आज रविवार को टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम के मैदान में उतरेगी | तो वहीं वेस्ट इंडीस और भारत का पहला वनडे लगभग 1:30 PM पर शुरू होगा |

इससे पहले शनिवार को चयनकर्ताओं ने टीम का एलान किया | इस वनडे सीरीज में सिखर धवन ओर भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के चलते बाहर है | सिखर धवन की जगह मयंक अग्रवाल खेलेंगे अब देखना ये होगा कि उनको वनडे में डेब्यू कर सकते हैं या नहीं | तो वहीँ भुवनेश्वर की जगह तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है |

Shardul Thakur

दूसरी तरफ टीम वेस्ट इंडीज T20 सीरीज हारने के बाद अब वनडे सीरीज जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी | पिछले कुछ दिनों से वेस्ट इंडीज बिलकुल फ्लॉप रही है | इससे पहले वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान पर 3-0 से वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था |

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर |

IND vs WI ODI

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, इविन लुईस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खैरी पीयरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, केसरिक विलियम्स |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *