लखनऊ, 7 अक्टूबर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया।जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज टीम को 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त हासिल की।भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैंसला किया। टीम को 172 रनों का टारगेट मिला।जवाब में भारतीय टीम ने 15वें ओवर में ही अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान श्रेयस अय्यर का शतकीय धमाका
भारतीय टीम के जीत के हीरो रहे भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जिन्होने अपने करियर का पहला टी-20 शतक लगाया। कप्तान ने महज 42 गेंदों पर शतक लगाया, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज का वेस्टइंडीज का खिलाफ सबसे तेज शतक है।ईशान किशन ने उनका साथ दिया।
भारतीय स्पिनरों ने वेस्टइंडीज खिलाडियों पर बरसाया कहर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुराआत अच्छी रही। शाई होप और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोडे। इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने अपना जलवा दिखाया। शाई होप ने 52 रन बनाए और रदरफोर्ड ने 56 रनों की पारी खेली।भारतीय गेंदबाज नमन धीर ने अपने डेब्यू में 3 विकेट अपने नाम किए।अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।



