अफ्रीका में 25 साल में सीरीज़ पर भारत का पहली बार कब्ज़ा, कोहली एंड कम्पनी ने रचा इतिहास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 25 साल हो गए भारत को साउथ अफ्रीका के दौरे में भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में कोई वनडे सीरीज नहीं जीत पायी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 25 साल हो गए भारत को साउथ अफ्रीका के दौरे में भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में कोई वनडे सीरीज नहीं जीत पायी थी । अब मंगलवार को भारतीय टीम ने ये सीरीज़ जीतकर इतिहास रच दिया है । कप्तान कोहली की कप्तानी वाली टीम पोर्ट एजिलाबेथ वनडे जीतकर साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन गयी।

बता दे कि दुनिया की नंबर एक वनडे टीम ने साबित कर दिया कि आखिर वह इस मुकाम पर क्यों पहुंची है। जीत में कप्तान कोहली की अहम भूमिका रही। आखिरी मैच में वह भले ही 36 रन बनाकर रन आउट हो गए, लेकिन इस सीरीज में अभी तक उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। भारत अब छह वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना चुका है। शनिवार को साउथ अफ्रीका ने वर्षा-बाधित मैच में भारत को हराया। अब भारत साउथ अफ्रीका को 73 रनों के बड़े अंतर से हरा ट्रोफी पर अपना नाम दर्ज कर चुका है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम 42.2 ओवर में 201 रन पर ही ढेर हो गई । मेजबान टीम के लिए हाशिम अमला ने सर्वाधिक 71 रन बनाए । वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा मे शानदार शतक जड़ा और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी रोहित शर्मा को ही मिला । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *