भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे है टेस्ट मैच में तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी में 9 विकेट गिर चुके हैं। श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकासन पर 274 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 462 रन की घोषित की थी। श्रीलंका की टीम पहली पारी में अब भी 188 रन पीछे है।सोनल दिनूषा 100 रन बनाकर आउट हुए।
रवीन्द्र जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे
रवींद्र जडेजा ने केशरा नुवानथा को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। जडेजा ने 66.4 ओवर में नुवानथा को 2 रन पर आउट किया। इस उपलब्धि के साथ जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं।
सोनल दिनूषा ने लगाया टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक
श्रीलंका की पारी को सोनल दिनूषा ने संभाला। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और 168 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि, 78.1 ओवर में जडेजा ने उन्हें LBW आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई।
श्रीलंका की खराब शुरूआत
श्रीलंका ने महज 59 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिनूषा ने निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन की अहम साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने अब तक 3-3 विकेट लिए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली है।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक लगाए। भारत की पारी 116.4 ओवर में समाप्त हुई।
अन्य खबरें जानें –




