स्पोर्टस डेस्क, 22 अक्टूबर
भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 12.00 बजे और मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयनुसार 12.30 बजे होगी। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास है और न्यूजीलैंड टीम की कमान मिशेल सैंटनर के हाथों में है। इस मैच को क्रिकेट प्रशंसक सोनी स्पोर्टस नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा
भारतीय क्रिकेट टीम का यह दौरा कईं मायनों में खास रहने वाला है। न्यूजीलैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजोँ को मदद मिलती है। ऐसे में भारतयी बल्लेबाजों के सामने तेज गेंदों और स्विंग का सामना करने में मुश्किल आ सकती है। भारतीय खिलाड़ियों में कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे के पास ही न्यूजीलैंड की पिचों पर खेलने का अनुभव है।
श्रेयस अय्यर के पास क्षमता दिखाने का बड़ा मौका
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के पास इस विदेशी दौरे में अब अपनी क्षमता दिखाने का मौका है। पहले आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर जीतना बहुत से मायनों में अहम होगा।
न्यूजीलैंड की टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीतने की कोशिश करेगी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी और भारतीय गेंदबाजों के सामने भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा।
4 साल बाद भुवी की वापसी पर सबकी निगाहें
चार साल बाद लौटे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें होगी। स्पिनर वरूण चक्रवती की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे की गेंदबाजी पर भी सभी की निगाहें होगी। भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज की शुरूआत करने की कोशिश करेगी और न्यूजीलैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीतना चाहेगी।



