Covid 19 Cases in India: देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 3807 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार 10 दिन में मामले 15 गुना बढ़ गए हैं. केरल में सबसे ज्यादा 1400 मामले हैं.सक्रिय मामलों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है.(Covid 19 cases in india)
कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 28 हो गई है. इनमें महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा 7-7 मौतें हुई है. पिछले तीन दिनों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है.31 मई को बेंगलुरु में 63 वर्षीय मरीज की मौत हो गई. उन्होंने टीके की तीनों खुराकें ले ली थीं.
लगातार बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक सलाह जारी की है. इसमें लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई.बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई होने पर लोगों को तुरंत जांच कराने को कहा गया है.राज्य में 238 सक्रिय मामले हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



