ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से हथनीकुंड बैराज का जलस्तर 5 लाख 27 हजार क्यूसेक से उपर पहुंच गया है । इसके चलते हरियाणा सिंचाई विभाग ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हथनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं यमुनानगर में हाई अलर्ट के चलते अम्बाला में आर्मी और एयर फोर्स से संपर्क साध लिया है। हथनी कुंड बैराज से 72 घंटे में दिल्ली पहुंचने वाले पानी की रफ्तार जलस्तर बढ़ने से बढ़ गई है, यहां से छोड़ा गया 5 लाख क्यूसेक पानी लगभग 50 घंटे में वहां पहुंच जाएगा।
इससे दिल्ली में यमुना के किनारे पर बसी झुग्गी-झोपड़ियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इस वजह से सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत के जिला उपायुक्तों से संपर्क साधकर उन्हें जरुरी प्रबंध करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ-साथ सिंचाई विभाग को अलर्ट पर रखा गया है कि जहां-जहां तटबंध कमजोर है, वहां-वहां निगरानी रखी जाए। बोट, नाव और जरुरी सामान का प्रबंध पहले से कर लिया गया है।
हथनीकुंड बैराज के जलस्तर में बढ़ोतरी
5 लाख 27 हजार क्यूसेक से उपर पहुंचा जलस्तर
यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हाई अलर्ट
हथनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए
Watch Video
