Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 11 दिसंबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. अगर…

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 11 दिसंबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. अगर आप आज सोना चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो एक बार सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान ले. जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार आज को सोना और चांदी के भावों में रिकॉर्ड तोड़ बदलाव आया है.(Gold-Silver Price Today)

सर्राफा बाजार में आज शुद्ध सोन के भाव में 800 रुपए का उछाल आया है. आज इसके भाव 79,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 800 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की है. अब इसके भाव 74,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. वहीं चांदी के भावों में कई दिनों के बाद रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, आज इसके भाव में 2600 रुपए का उछाल आया है, अब इसके भाव 95,700 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.

चांदी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी   (Gold-Silver Price Today)
पिछले कुछ सप्ताह पहले चांदी के भाव एक लाख पर पहुंच गए थे. इसके बाद इसमें रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई थी. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों सोना और चांदी के भाव लगातार गिर रहे थे लेकिन बीते तीन दिन से फिर इसके भाव में की बढ़ोतरी दर्ज की गई. एक्सपर्ट के अनुसार वेडिंग सीजन के कारण ऐसा हो रहा है. वेडिंग सीजन के चलते लोग सोने की जगह चांदी को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं. आज फिर इसके भावों रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *